इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- बकेवर। ब्राह्मण समाज महासभा लखना के तत्वावधान में भगवान परशुराम शोभायात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर ईकरी रोड लखना से मंगलवार को प्रारम्भ हुई। यात्रा का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक चौबे ने पूजन अर्चन करके किया। जय परशुराम के नारों की जयघोष के साथ समूचे नगर में यात्रा ने भ्रमण किया। नया नहर पुल पर चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल ने पुष्पवर्षा करके व सपा के वरिष्ठ नेता अनिल दोहरे ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके व कृष्णा यादव व लखना राज ऋषभ शंकर शुक्ला के द्वारा भी जलपान कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी रथ पर सवार थी और ब्राह्मण समाज के लोग हाथों में फरसा लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, डॉ. गोविंद तिवारी, प...