इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- बकेवर। कस्बा लखना के खेड़ा मुहाल में शनिवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। दुकानदार सुखबीर यादव उर्फ कल्लू फौजी बीएसएफ से रिटायर हैं। सुखबीर ने बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद कर अपने गांव करौंधी चले गए थे। इसी दौरान सामने लगे ट्रांसफार्मर में फेज उड़ने की समस्या के चलते अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी, वायरिंग सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि नीचे रखा फर्नीचर सुरक्षित बच गया। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल रा...