निज संवाददता, अप्रैल 14 -- सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद उनके पैतृक गांव लखनपुर से लेकर तारापुर विधानसभा और मुंगेर शहर तक में जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे "सम्राट चौधरी के कार्यों की जीत" बताया। लोगों का कहना है कि तारापुर और मुंगेर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उनके क्षेत्र के विधायक बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। तारापुर विधानसभा के भाजपा विधायक सम्राट चौधरी के सूबे का मुख्यमंत्री बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त होते ही लखनपुर गांव स्थित उनके आवास के समीप जश्न का माहौल बन गया। इस खबर से उत्साहित आसपास के गोतिया (रिश्तेदार) एवं ग्रामीणों की टोली उनके घर के पास एकत्रित होकर खुशी का इजहार करने लगी। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर जश्न मनाया। जश्न में शामिल लोगों ने अपनी प्रतिक्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.