हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- ​रामनगर, संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने शहर के मुख्य चौराहा लखनपुर चुंगी में 'कॉल फॉर प्रोटेस्ट' अभियान चलाया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। ​नगर पालिका सभासद सचिन कुमार आर्य ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। संविधान के सिद्धांतों को दोहराते हुए उन्होंने लोकतंत्र, संविधान की मर्यादा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा का स्पष्ट संदेश दिया। संगठन ने आह्वान किया कि शनिवार सुबह 10 बजे रुद्रपुर स्थिति कलेक्टर कार्यालय में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में विशाल घेराव किया जाएगा।​ यह भी पढ़ें- नैनीताल में यूथ कांग्रेसियों ने चलाया 'कॉल फॉर प्रोटेस्ट' अ...