गोड्डा, सितम्बर 8 -- राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकीकरण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन, गोड्डा ने पथरगामा प्रखंड अंतर्गत लखनपहाड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं गुणवत्ता मानकों का जायजा लिया गया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानको के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आवश्यक व्यवस्थाओं को सदृढ़ करने पर चर्चा की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...