सीतामढ़ी, दिसम्बर 8 -- सीतामढ़ी। शहर के बीचो-बीच बहने वाली लखनदेई नदी जो सीतामढ़ी की जीवनरेखा है। इसके तटबंध को अतिक्रमणमुक्त कराने की एक बार फिर पहल शुरू की गयी है। जिलाधिकारी रिची पांडेय के कड़े निर्देश के बाद नगर निगम और जल संसाधन विभाग ने नदी को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि 15 दिनों में रिंग बांध, नदी पेटी और तटबंध क्षेत्रों में बने अवैध निर्माण हटेंगे और किसी को किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों को सूचना भी दी जा रही है। साथ ही मार्किंग का भी कार्य शुरू हो गया है। जिसके बाद कई लोग खुद से ही निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासन के हाल के दिनों के सख्त रवैया की वजह से कई अतिक्रमणकारी खाली कर रहे है। लखनदेई नदी न केवल शहर की पेयजल और निकासी व्यवस्था का आधार...