सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। शहर के बीचों-बीच बहने वाली हृदयस्थली मानी जाने वाली लखनदेई नदी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। नदी के दोनों किनारों पर बढ़ती गंदगी और कचरे की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने विशेष कार्यादेश जारी किया है। आदेश में नदी के दोनों तटों तथा जलग्रहण क्षेत्र में नियमित और अनवरत सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण नदी को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके। नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लखनदेई नदी नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों से होकर गुजरती है। लेकिन हाल के दिनों में नदी के किनारे स्थानीय लोगों द्वारा कचरा फेंकने से गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे नदी का जल प्रदूषित होने के साथ-साथ आसपास रहने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.