नई दिल्ली, जुलाई 14 -- यूपी के लखनऊ में केजीएमयू ने अपने हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन बनाने और परोसने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश के बाद लिया गया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने तीन हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज बनने की बात कही थी। जबकि दो मेस में एक्सपायरी सब्जी मसालों का इस्तेमाल पाया था। वहीं केजीएमयू परिसर में नॉनवेज भोजन पर लगाए गए प्रतिबंध का ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर अनावश्यक राजनीति नहीं की जानी चाहिए। राज्यपाल ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी हॉस्टल मेस संचालकों को नॉनवेज भोजन न बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।...