लखनऊ- सीतापुर हाइवे पर पाचं गाड़ियां आपस में टकराई, मचा हड़कंप
सीतापुर, अप्रैल 25 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्रा गिरकर चोटिल हो गए। इतने में पीछे से आ रही रोडवेज बस चालक ने आचानक ब्रेक मार दी। जिससे बस के पीछे आ रहे दो ट्रक और एक डंपर भी आपस में टकरा गए। टक्कर से ट्रक और डंपर छतिग्रस्त हो गए। वही, बाइक सवार युवक युवती मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात रुक-रुक कर चला।लखनऊ के बीकेटी के इंदारा गांव निवासी करन सिंह बाइक से हैप्पी सिंह के साथ होमगार्ड की परीक्षा देने सीतापुर जा रहे थे। वह लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर सिधौली कस्बा स्थित काली मंदिर के पास पहुंचे ही थे। उन्होंने बाइक धीमे ही की थी तभी पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.