लखनऊ 'लाक्षागृह' पर बुलडोजर ऐक्शन का खर्च 2614212 रुपए, रिकवरी नोटिस की तैयारी, 15 बच्चों की हुई थी मौत
लखनऊ, जुलाई 31 -- राजधानी लखनऊ में लाक्षागृह बनी अलीगंज की जिस अवैध बिल्डिंग में अग्निकांड हुआ था, उसके ध्वस्तीकरण में हुआ खर्च वसूलने की तैयारी विकास प्राधिकरण ने कर ली है। इमारत के मालिक को रिकवरी नोटिस जारी की जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अभियंत्रण, विद्युत यांत्रिक, सुरक्षा एवं जनसम्पर्क अनुभाग ने ध्वस्तीकरण का शुल्क 26 लाख 14 हजार 212 रुपये तय किया है। इस भवन में चल रहे कोचिंग और एनिमेशन सेंटर में आग लगने से 22 जून को 15 बच्चों की मौत हो गई थी। कई अन्य बच्चे झुलस गए थे। कुछ आग से बचने के लिए नीचे कूदे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि वीरेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला और अन्य द्वारा अलीगंज के सेक्टर-डी में अवैध व्यावसायिक निर्माण कराया गया था। इसमें आग लगने से 15 बच्चों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.