प्रमुख संवाददाता, जुलाई 13 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर 120 की स्पीड से वाहन दौड़ाने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे। अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह आठ बजे से एक्सप्रेस वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। आधुनिक तरीके से तैयार इस एक्सप्रेस वे पर छोटे चार पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 तो भारी वाहनों की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे निर्धारित की गई है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर छह स्थानों पर इंटरजेंच बनाए गए हैं, जहां से लोग एक्सप्रेस वे पर प्रवेश और निकासी कर सकेंगे। लखनऊ में दारोगाखेड़ा के पास मेन टोल, बनी और हरौनी में इंटरचेंज बनाए गए हैं। उन्नाव जिले में अजगैन और अमरसास में इंटरचेंज हैं। कानपुर में आजाद चौक पर मेन ...