नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुल्तानपुर और वाराणसी से लखनऊ होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन दोनों स्पेशल ट्रेन के चलने से त्योहार के दौरान यात्रियों का सफर आसान होगा।प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से और ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। 04212 सुल्तानपुर से प्रातः 04.00 बजे चल लखनऊ प्रातः 06.20 बजे पहुंचेगी। यहां से 06.30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांग...