लखनऊ, सितम्बर 3 -- त्योहारों पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ होकर दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के फिरोजपुर के लिए ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें साप्ताहिक होंगी। अक्तूबर और नवंबर के दौरान चलने वाली इन ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। वाराणसी-दिल्ली जाने वाली- यह भी पढ़ें- त्योहारों पर चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहतवाराणसी-दिल्ली ट्रेन उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन संख्या 04209/04210 वाराणसी - दिल्ली - वाराणसी आरक्षित स्पेशल ट्रेन वाराणसी से 02 अक्तूबर से 27 नवंबर (शुक्रवार, सोमवार, बुधवार) और दिल्ली से 03 अक्तूबर से 28 नवंबर (शनिवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार) कुल कुल 25 फेरे के लिए चलेगी। वाराणसी से रात 22:15 बजे...