लखनऊ होकर छपरा-आनंद विहार 28 से
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। लखनऊ के लोगों को दिल्ली जाने के लिए एक और नई ट्रेन मिल गई है। यह 28 जून से चलेगी। सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित बोगियां होंगी। वापसी में यह ट्रेन 29 जून से चलेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन छपरा से आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी। छपरा से ट्रेन नंबर 12257 28 जून और आनंद विहार से ट्रेन नंबर 12258 29 जून से चलेगी। यह ट्रेन छपरा से 20.50 बजे चलकर बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन 06.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए 14.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 16.25 बजे चलकर 23.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से उक्त स्टेशन होते हुए अगले दिन 09.40 बजे छपरा पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.