औरैया, जून 29 -- लखनऊ में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब औरैया जिले में भी कोचिंग संस्थानों की जांच तेज होने जा रही है। जिले में 250 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित होने का अनुमान है, जबकि शिक्षा विभाग के पास अब तक सिर्फ 31 कोचिंग संस्थानों का ही पंजीकरण है। ऐसे में बिना पंजीकरण और मानकों के विपरीत संचालित कोचिंग सेंटरों पर जल्द कार्रवाई शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। इनमें कई संस्थान बेसमेंट या ऐसे भवनों में चल रहे हैं, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लखनऊ की घटना के बाद शासन ने सभी जिलों में कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिक्षा विभाग प्रशासन, अग्निशमन विभाग और स्थानीय अधिकारियों ...