कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद कन्नौज प्रशासन भी सतर्क हो गया है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को जिले में बड़े पैमाने पर कोचिंग संस्थानों की जांच अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आधा दर्जन से अधिक संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग और संचालन संबंधी अनुमति पत्रों की पड़ताल की गई। अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अग्निशमन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और बिना वैध अनुमति के किसी भी संस्थान का संचालन न करें। यह भी पढ़ें- 17 ...