फरीदाबाद, जून 26 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, सरसमल। लखनऊ हादसे के बाद हरियाणा में कोचिंग सेंटर-होटलों की जांच होगी। जहां अग्निशमन के बन्दोबस्त परखे जाएंगे। इसको लेकर हरियाणा सरकार ने राज्यभर में विशेष अभियान शुरू करने के लिए शुक्रवार को फैसला लिया है। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को भीड़भाड़ और संवेदनशील प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ग्रेनो की बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा की जांच की जाएगी जिलों में जांच अभियान सरकार के निर्देश के बाद अब सभी जिलों में कोचिंग सेंटर, पीजी आवास, होटल, औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक भवनों और अन्य भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की जाएगी। जिला प...