मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मोरना। उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजीव भारती ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में दर्शन और पूजन कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। न्यायमूर्ति राजीव भारती सपरिवार भागवत पीठ पहुचे और तीर्थ के जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित की। शिव मंदिर में अभिषेक कर सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा के साथ श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया। पुरोहित पंडित सुमन कृष्ण शास्त्री ने उन्हें तीर्थ का महात्म्य बताया। तत्पश्चात स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन कर न्यायमूर्ति ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। स्वामी जी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर माला पहनाकर तीर्थ साहित्य और प्रसाद भेंट किया। न्यायमूर्ति भारती ने कहा कि शुकतीर्थ में प...