लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ-हरदोई हाईवे पर तरौना गांव के सामने पुलिया के पास सड़क धंस गई है, वहां की सड़क दबने से लंबाई में गड्ढा बन गया है। बाइक सवार इस गड्ढे से अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हालांकि, एनएचएआई सड़क पर रोड बैरिकेड रखकर वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाने का प्रयास कर रहा है। हाईवे पर तरौना गांव के सामने पुलिया के पास सड़क सोमवार रात धंस गई है। यहां से गुजर रहे वाहन गड्ढे में लहरा जा रहे हैं। बड़े वाहन तो हल्का लहराते हुए निकल जाते हैं, लेकिन कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार सुबह एनएचएआई ने उछाल वाले स्थानों पर रोड बैरीकेड रख कर वाहनों की रफ्तार धीमी करने का प्रयास किया है। दूर से यह दिख जा रहे हैं, जिससे अधिकतर वाहन सवार यहां पहुंचने से पहले अपने वाहनों की गति को नियंत्रित कर ले रहे हैं। जो बाइक सवार इन्हें अ...