लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता सर्द हवा ने मैदानी इलाकों को कंपा दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान बरेली में रात जैसी सर्दी दिन में रही, अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा। रायबरेली के फुर्सतगंज में रात का पारा 3.4 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं, लखनऊ और हरदोई में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। हरदोई में न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सबसे कम 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में 5.5 रहा। इसके अलावा कानपुर शहर में 3.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान में कमी आई, यह 21.6 डिग्री रहा। अयोध्या और अलीगढ़ में 4.0, सुलतानपुर व बाराबंकी में 4.3 और 4.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे गिर ग...