वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन (संख्या-04217/18) गुरुवार से स्थायी रूप से एक्सप्रेस बनकर चलेगी। ऐसा यात्री सुविधा के मद्देनजर किया गया है।उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि पहले दिन एक्सप्रेस ट्रेन को कैंट स्टेशन से सुबह 6.20 बजे संक्षिप्त समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे। गाड़ी संख्या-14225 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस सुबह 6.20 बजे कैंट से रवाना होकर बाबतपुर, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, मालीपुर, अकबरपुर, गोसााईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद और बाराबंकी जं. स्टेशन पर निर्धारित ठहराव लेते दोपहर 12.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या-14226 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस शाम 4.20 बजे रवाना होगी और ...