सहारनपुर, जून 26 -- रेलवे प्रशासन ने लखनऊ स्टेशन पर आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) परिवर्तन कार्य शुरू किया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म संख्या-4, स्टेज-II, स्टेज-III तथा स्टेज-5ए पर ओएचई पोर्टल शिफ्टिंग और कंटीन्यूटी जंपर स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस कारण 24 जून से 13 सितंबर तक कुल 82 दिनों तक लखनऊ स्टेशन पर रेल संचालन प्रभावित रहेगा।जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-1, एमआर-1 तथा प्लेटफॉर्म-5 पूरी तरह प्रभावित रहेंगे, जबकि प्लेटफॉर्म-2, 3, 4 और 7 पर आंशिक प्रभाव पड़ेगा। निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरठिया मार्ग से डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और मार्ग भी बदले गए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए डायवर्ट ट्रेनो...