मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक के अपग्रेडेशन को लेकर उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली राजधानी समेत आधा दर्जन ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर अस्थायी तौर पर प्लेटफॉर्म बदल दिया है। आगामी 11 अप्रैल तक 15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस लखनऊ में प्लेटफॉर्म एक के बदले तीन पर रुकेगी। वहीं, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ प्लेटफॉर्म एक के बदले चार, 19615 कविगुरु एक्सप्रेस एक के बदले दो, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस एक के बदले छह नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकेगी। जबकि, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म के बदले चार और 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस तीन पर रुकेगी। इससे पहले यह एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.