लखनऊ, दिसम्बर 25 -- लखनऊ। लखनऊ मेट्रो ने क्रिसमस के अवसर पर यात्रियों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। सैंटा क्लॉज ने मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में यात्रियों के साथ सफर किया और बच्चों को टॉफियां व चॉकलेट बांटकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर क्रिसमस सजावट यात्रियों और सेल्फी प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में यात्रियों ने स्टेशन पर पहुंचकर सजावट के साथ यादगार पल कैद किए। यह सजावट 01 जनवरी तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 'जज़्बा बैंड' का लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी आयोजित किया गया, जिसने यात्रियों के बीच उत्साहित माहौल तैयार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.