लखनऊ, अप्रैल 16 -- श्रीनगर के लिए लखनऊ से सीधी फ्लाइट फिर शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए इंडिगो सर्वे करा रही है। पहलगाम हमले के बाद इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। वजह यह थी कि यात्रियों की संख्या 180 से घट कर औसत 35 से 40 रह गई थी। ऐसे में एयरलाइंस ने 4 मई 2025 के बाद इस फ्लाइट को शेड्यूल से हटा लिया था। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए बुकिंग फिर शुरू हो रही है। लखनऊ से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु जाते हैं। अभी लखनऊ से दिल्ली के रास्ते श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानें मिल रही हैं, लेकिन जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान दोबारा शुरू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- चार धाम यात्रा में आस्था और पर्यावरण का तालमेल जरूरी लखनऊ से श्रीनगर जाने के लिए दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.