नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- लखनऊ हिन्दुस्तान टीम। यूपी में राजधानी लखनऊ समेत महानगरों में दिवाली पर हुई आतिशबाजी के धुएं से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया। दिवाली के अगले दिन सोमवार को सुबह नौ बजे लखनऊ का औसत वायु सूचकांक 251 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। सबसे ज्यादा जहरीली हवा यहां लालबाग क्षेत्र की रही। सबसे कम एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक गोमती नगर का रहा। इसी तरह वाराणसी में एक्यूआई 350 और आगरा में 450 को पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह लखनऊ का एक्यूआई खराब स्तर पर रहा। हवा में नन्हे प्रदूषण के कण पीएम 2.5 का स्तर ज्यादा रहा। पीएम 2.5 का बढ़ना यह बताता है कि हवा में प्रदूषण धुएं की वजह से है। सबसे ज्यादा प्रदूषण लालबाग में रहा जहां एक्यूआई 360 यानी बहुत खराब रहा। तालकटोरा औद्...