पीलीभीत, सितम्बर 3 -- पीलीभीत। समाजवादी पार्टी में पुनः शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का जिले में सपाईयो ने स्वागत किया। खमरिया पुल से लेकर ललौरीखेड़ा, आसाम चौराहा, नौगवां, जाटों वाला चौराहा, नई बस्ती, सुनगढ़ी और छतरी चौराहा तक समर्थकों में उत्साह रहा। पार्टी के केजीएन कार्यालय स्थित स्थान पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वागत कर जिले में बढ़ती पार्टी की ताकत को बताया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने दावा किया कि सपा में वापसी के बाद अब वे पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा पर हमलावर होते हुए कई तरह से कटाक्ष किया। यशवंतरी मंदिर और काला मंदिर में सपा नेता ने दर्शन किए। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी। इस दौरान सपा के नफीस अंसारी, अमित पाठक,...