लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ से बहराइच-गोंडा का सफर और आसान होने वाला है। बाराबंकी से बहराइच के बीच 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से 101 किमी लंबा फोन लेन का हाईवे बनेगा। इस पर अधिकतम 100 की स्पीड से वाहन दौड़ेंगे। हाईवे पर लखनऊ के लोगों को सफेदाबाद के पास प्रवेश मिलेगा। इसके शुरू होने पर लखनऊ से बहराइच तक पहुंचने में एक इंडिया(एनएचएआई) मुख्यालय और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय(मॉर्थ) पर सहमति जता दी है। उसके बाद एप्रेजल कमेटी ने धनराशि स्वीकृति के लिए डीपीआर को नवंबर में कैबिनेट के पास भेज दिया है। धनराशि स्वीकृत होते ही परियोजना पर एनएचएआई काम शुरू कर देगा। यह हाईवे बाराबंकी में जरवल रोड के पास से शुरू होगा। बहराइच जाने के लिए लखनऊ के लोग इस पर सफेदाबाद क्षेत्र में बर्रा चौक के पास से प्रवेश पा सकेंगे। अभी लखनऊ से बहराइच जाने में लगभग ढाई घंटा ...