लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ के बस अड्डों से बलरामपुर जाने वाली रोडवेज बसों का रास्ता 15 अप्रैल की रात 12 बजे से बदल जाएगा। इस वजह से लखनऊ से बलरामपुर के बीच दूरी बढ़ने से बस का सफर 16 अप्रैल से महंगा हो जाएगा। इस दौरान रोडवेज बसें लखनऊ से अयोध्या-गोंडा होकर बलरामपुर जाएंगी। इससे करीब 130 किलोमीटर की दूरी बढ़ने से 153 रुपये प्रति यात्री किराया ज्यादा देना होगा। दरअसल, बलरामपुर में संजय सेतु पुल की मरम्मत के चलते दो माह तक रास्ता बदला रहेगा। इस दौरान निजी वाहन पीपे वाले पुल से गुजर सकेंगे। जबकि बड़े और भारी वाहन बदले हुए रास्ते से आवागमन करेंगे। यह भी पढ़ें- संजय सेतु मरम्मत के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला इससे लखनऊ से बलरामपुर की दूरी बढ़ने, ज्यादा समय लगने और किराया बढ़ने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.