पीलीभीत, मार्च 11 -- पूरनपुर, संवाददाता। एक जिला एक नदी के अंतर्गत माधोटांडा में गोमती नदी को अविरल बहाने के लिए लखनऊ से आई टीम ने उदगम स्थल का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने गोमती भक्तों के साथ बैठक की। इसमें नदी के सरंक्षण सहित कई अहम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बाद में पिपरा भजा स्थित कटना नदी का भी अवलोकन किया गया। माधोटांडा में गोमती नदी उदगम स्थल मौजूद है। उदगम स्थल से नदी को अविरल बहाने के लिए कई प्रयास किए गए। पर सफलता नहीं मिल सकी। कई सहायक नदियों से मिलकर गोमती लखनऊ तक बहती है। नमामि गंगे योजना के तहत उदगम स्थल से नदी को गति देने और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय ने बाबा साहब भीवराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी को तकनीकी संस्था के तौर पर चुना है। संयुक्त टीम गोमती नदी और उसकी सहायक नदियों का सर्वें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.