नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ से दिल्ली आ रही रोडवेज बस पर बुधवार आधी रात कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। बांगरमऊ के पास कार सवारों ने बस रोककर चालक राजेश कुमार सिंह और सहचालक बबलू को नीचे खींचा और बुरी तरह पीटा। चालक के अनुसार, कार सवारों में से किसी एक के परिजन ने बस में टिकट बुक किया था, लेकिन समय पर नहीं आए। बस रवाना होने पर वे पीछा कर 70 किलोमीटर तक दौड़े। बांगरमऊ में बस रोककर हमला किया। हमले के दौरान कुछ यात्री वीडियो बनाने लगे तो उन्हें धमकाया गया। हालांकि यात्रियों की एकजुटता के चलते हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की रिपोर्ट राजेश कुमार ने बांगरमऊ कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कार सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.