लखनऊ, अप्रैल 7 -- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनों को सुपरफास्ट कैटेगरी से मेल/एक्सप्रेस कर दिया गया है। इससे सुपरफास्ट अधिभार का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। किराए में 15 से 75 रुपये की कमी आएगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 12327/12328 (हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस) का नया नंबर 13035/13036 होगा, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। 12369/12370 (हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस) का नया नंबर 13037/13038 होगा, जो सप्ताह में पांच दिन चलेगी। 12331/12332 (हावड़ा-जम्मू तवी-हावड़ा) का नया नंबर 13041/13042 होगा, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 12333/12334 (हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा) का नया नंबर 13047/13048 होगा। यह ट्रेन रोज चलेगी। मेल/एक्सप्रेस में बदलने की प्रभावी तिथि 13-14 अप्रैल होगी। तभी से घटा...