भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। टर्म लोन लेकर वर्षों से गायब चल रहे दस बड़े बकाएदारों की रिपोर्ट लखनऊ से आ गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शीघ्र ही बकाए की वसूली कर ली जाएगी। पूर्व में ही 49 बड़े बकाएदारों को विभागीय स्तर से नोटिस जारी किया जा चुका है। अब प्राथमिकता के आधार पर बकाया की वसूली की जाएगी। पूर्व में जांच आख्या लखनऊ प्रेषित हुआ था। वहां, से रिपोर्ट आने के बाद अब वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा लखनऊ प्रेषित कर दी गई थी। लखनऊ से रिपोर्ट आ चुकी है, उसी आधार पर विभागीय स्तर से वसूली प्रक्रिया शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के निर्देशन में 49 बकाएदारों के विरुद्ध आरसी जारी कर दी गई थी। बकि 320 बकाएदारों को भी ऋण जमा...