आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़। जिले में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों का मूल्यांकन के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. आरके त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क के नेतृत्व में आई है। टीम ने जिले में 20 जुलाई से 19 अगस्त तक जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, समुदाय की प्रतिक्रिया, क्रियान्वयन में आईं चुनौतियों का सामना करना, विद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति, छात्राओं के विद्यालय में नामांकन की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही जल जनित बीमारियों की पहचान एवं जल जीवन मिशन के माध्यम से आए व्यावहारिक बदलाव एवं संस्तुति के लिए सुझाव देना है। टीम में फील्ड स्तर पर मात्रात्मक एवं गुणात्मक पद्धतियों का प्रयोग कर प्रगति रिपोर्ट एवं फाइनल प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करेगी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: 1586 गांवों में जल ...