उरई, मार्च 11 -- कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण टीम में लखनऊ से डॉ. तारिक अंसारी के साथ नामित सदस्य डॉ. मनीष खरे और डॉ. फिरोज आलम शामिल रहे। टीम ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल के दवा कक्ष, लैब प्रयोगशाला, डॉक्टर कक्ष, लेबर रूम, एनसीडी कक्ष, एक्स-रे रूम सहित पूरे सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा गया। इस दौरान टीम ने अस्पताल प्रशासन को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। विशेष रूप से लैब के बाहर स्प...