लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य का सफर आसान, रोजाना पर्यटन बस सेवा शुरू
नई दिल्ली, जून 17 -- यूपी के लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य अब जाना आसान हो गया है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास निगम लखनऊ से हर हफ्ते दोनों धार्मिक स्थलों के लिए साप्ताहिक बस सेवा शुरू किया है। नई व्यवस्था में लखनऊ से नैमिषारण्य के लिए पर्यटन बस हर शुक्रवार को पर्यटन भवन से रवाना होगी, जबकि अयोध्या दर्शन यात्रा शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। अयोध्या पैकेज में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में वीआईपी दर्शन की सुविधा भी शामिल रहेगी। पर्यटन विभाग के मुताबिक नैमिषारण्य धाम के लिए एक दिवसीय पैकेज का शुल्क 1700 रुपये प्रति व्यक्ति, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1000 रुपये रखा गया है। वहीं अयोध्या दर्शन का शुल्क 2000 रुपये प्रति व्यक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1500 रुपये होगा। सभी पैकेजों में दोपहर का भोजन, गाइड और स्मृति उपहार शामिल होंगे। यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.