लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातालखनऊ की सीमाओं पर बढ़ते वाहनों के दबाव में आम वाहन सवार बेबस नजर आ रहे हैं। सुलतानपुर मार्ग पर अहिमामऊ के पास अवैध वाहनों के स्टैंड बन गए हैं। सड़क पर वाहनों की पार्किंग हो रही हैं। मुख्य मार्ग पर ठेले-खुमचे और सब्जी वाले अपने दुकानें लगाए हैं। ऐसे में तीन लेन की सड़कों पर डेढ़ लेन अवैध कब्जे में होने से सड़कें संकरी हो गई हैं। लिहाजा वाहनों के निकलने का रास्ता नहीं होने से चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार रोज देखी जा सकती हैं।बुधवार की सुबह अहिमामऊ शहीद पथ के रास्ते लखनऊ आने वाले वाहन लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे हुए नजर आए। ट्रैफिक कर्मियों के मुताबिक यहां पर जाम का सिलसिला रोज का हैं। सुबह ऑफिस टाइम और शाम का छुट्टी के बाद यहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती हैं। कभी-कभी जाम इतना भीषण हो जाता है कि ...