नई दिल्ली, मई 4 -- लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी ने आईपीएल 2026 के अपने करो या मरो के मुकाबले में तूफानी खेल पावरप्ले में दिखाया। यहां तक कि उनके सामने मुंबई इंडियंस जैसी ताकतवर टीम थी। इतना ही नहीं, जसप्रीत बुमराह भी इस गेंदबाजी लाइनअप का हिस्सा थे, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने बुमराह को भी नहीं बख्शा अपने आईपीएल के इतिहास का सबसे अच्छा पावरप्ले स्कोर बना दिया। यहां तक कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार आईपीएल के एक सीजन में दो बार पावरप्ले में 90 या इससे ज्यादा रन पड़े हैं। लखनऊ की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट जल्दी जरूर गंवाया, लेकिन 6 ओवर में 90 रन कूट डाले। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह आईपीएल के इतिहास का सबसे अच्छा स्कोर है। इससे पहले 2023 में चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 80 रन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.