नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी को IPL 2026 की लगातार पांचवीं और सीजन की छठी हार मिली है। 8 मैच लखनऊ की टीम ने खेल लिए हैं और सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। चार अंक ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम के खाते में हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे आखिरी पायदान पर है। ऐसे में क्या लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है? इसका जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएगा कि एलएसजी के प्लेऑफ्स में पहुंचने के समीकरण क्या-क्या हैं? 1. सबसे पहली बात तो यह कि लखनऊ सुपर जायंट्स अभी भी अपने दम पर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इसके लिए टीम को करना ये होगा कि बाकी के बचे 6 मुकाबले जीतने होंगे। इसके बाद टीम के खाते में 16 पॉइंट्स हो जाएंगे। 2022 से 10 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। उस ट्रे...