नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- IPL 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बार फिर आयुष बदोनी ने खराब प्रदर्शन किया और सस्ते में पवेलियन लौट गए। युवा प्रतिभा आयुष से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वे सिर्फ 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में केवल एक चौका जड़ा। आयुष बदोनी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे नियमित तौर पर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। आईपीएल 2026 की उनकी शुरुआत 1 अप्रैल को हुई थी, जहां उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना खाता खोले तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन जाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को 9 गेंदों में 12 रन बनाए थे। 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 34 गेंदों में 54 रन बनाए थे और इस पारी के...