अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उतरने से पहले शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या पहुंची। इन सभी खिलाड़ियों ने रामलला का दर्शन किया। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि इस टीम के आने की सूचना चार दिन पहले दी गयी थी और दर्शन की इच्छा जताई गयी। उसके कारण तैयारी की गयी।इसके पहले विशेष चार्टर प्लेन से सभी खिलाड़ी महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे और फिर वहां से लग्जरी बस से राम मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद उसी बस से अधिकांश खिलाड़ी वापस गये जबकि टीम के ओनर समेत कुछ खिलाड़ी प्लेन से लौटे। लखनऊ सुपर जाइंट्स के ओनर डा. संजीव गोयनका ने कहा कि दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है ...