नई दिल्ली, मार्च 19 -- लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुरुवार को यूपी 20 लीग की टीम काशी रुद्रा के साथ अभ्यास मैच में अपने हाथ खोले। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एलएसजी बनाम केआर इलेवन अभ्यास मैच खेला गया, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और बल्लेबाज मुकुल चौधरी काशी रुद्रा के खिलाड़ियों के साथ खेले। जबकि कप्तान ऋषभ पंत दोनों टीमों से बैटिंग करने उतरे। पहले बल्लेबाजी करने आई एलएसजी की टीम से ऋषभ पंत, अर्शीन कुलकर्णी और शहबाज अहमद ने आक्रामक पारी खेली। केआर इलेवन की ओर से मो. शमी, आवेश खान और मोहसिन ने अपनी स्विंग और बाउंसर से चकित किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत व मुकुल चौधरी और काशी रुद्रा के शुभम व अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। एलएसजी...