नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के अलग-अलग जिलों में मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराने के लिए एफएसडीए ने रक्त केंद्रों को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू किया है। एफएसडीए आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के 10 जनपदों में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी द्वारा संचालित 40 रक्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सात रक्त केंद्रों में रक्त एवं रक्त घटकों से संबंधित गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जबकि अन्य केंद्रों में मिली कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। औषधि निरीक्षकों की अंतरजनपदीय टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्त की गुणवत्ता, अनिवार्य संक्रमण जांच, सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण, स्टॉक प्रबंधन, मूल्य निर्धारण और प्रशिक्षित ...