लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ में राशन वितरण की तारीख दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब राशन कार्ड धारक 30 जनवरी तक राशन प्राप्त कर सकते हैं। पहले वितरण 28 जनवरी तक निर्धारित था। अंतिम दिन तकनीकी समस्या के कारण सुबह से ईपॉस मशीन से वितरण नहीं हो सका। इसे देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और डीएसओ को पत्र भेज कर 30 तक राशन वितरण के निर्देश दिए। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब 30 जनवरी तक ईपॉश मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा 30 को भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी जारी रहेगी, जिसके तहत राशन कार्ड धारक किसी भी कोटेदार के यहां से अपना राशन ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...