बरेली, अप्रैल 29 -- पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जेएलए में मंगलवार को लखनऊ संभाग की 55वीं तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल अजीज खान ने किया। प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग की कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अंडर-14 वर्ग के पहले मैच में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जेआरसी ने जेएलए को 1-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग के पहले मुकाबले में जेएलए ने जेआरसी को 2-1 से हराकर विजय प्राप्त की। मुख्य अतिथि कर्नल अजीज खान ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- केवी संभागीय खेलकूद: केवी चकेरी मैच जीता केवी जेएलए के प्राचार्य शिव कुमार स...