लखनऊ विश्व विद्यालय में इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर की भर्ती, 23 जुलाई तक करें आवेदन
लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने नोएडा स्थित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कंपनी ग्लोबल आर्कस-स्टडी इन इंडिया में इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक या स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय में होगी। उन्हें विद्यार्थियों और अभिभावकों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी देनी होगी, उपयुक्त देश, पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय के चयन में मार्गदर्शन करना होगा, प्रवेश और वीजा प्रक्रिया में सहायता प्रदान करनी होगी तथा स्टडी-अब्रॉड कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना होगा।अभ्यर्थियों के पास बेहतर अंग्रेजी संप्रेषण और काउंसलिंग कौशल होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.