लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की केंद्रीयकृत यूजी एवं पीजी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एलयूआरएन अनिवार्य किया है। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार एलयूआरएन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन एलयूआरएन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से संशोधित अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण पूरा करने को कहा है, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना न करने पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...