लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन २१ अगस्त को
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र २०२६-२७ के पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश में अस्थायी सीट आवंटन पत्र प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच का कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार संबंधित अभ्यर्थियों को २१ अगस्त २०२६ को दोपहर १२ बजे तक संबंधित विभाग में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ अस्थायी सीट आवंटन पत्र, शुल्क रसीद, सभी मूल प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र तथा इनकी एक स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति लानी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को अभी अस्थायी सीट आवंटन पत्र जारी नहीं हुआ है, उनके प्रमाणपत्र सत्यापन की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश के लिए सीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.