लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने वाणिज्य विभाग की प्रोफेसर डॉ. गीतिका टण्डन को अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर डॉ. गीतिका टण्डन को वाणिज्य विभाग के अपने अन्य दायित्वों के साथ-साथ भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष (स्ववित्तपोषित) के दायित्वों का निर्वहन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार डॉ. टण्डन यह जिम्मेदारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा उनकी अधिवर्षिता आयु प्राप्त होने तक अथवा विश्वविद्यालय द्वारा कोई अन्य आदेश जारी होने तक जो भी पहले हो निभाएंगी।आदेश यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रो. मीनल गर्ग बनीं जैव रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष की प्...