नई दिल्ली, फरवरी 26 -- यूपी के राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय केे गंगा छात्रावास में छात्राओं को ऐसा सोयाबीन खिलाया जा रहा था जिसमें चुहिया ने बच्चे दे रखे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय हरकत में आ गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा मेघना शाह ने दोपहर में मेस का खाना खाया था। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं और वह बेहोश हो गईं। साथ रहने वाली छात्राओं ने उन्हें संभाला। मेघना का कहना है कि दाल में कीड़े जैसी चीज नजर आई और उसका स्वाद व बनावट असामान्य थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। शाम तक उनकी बिगड़ती हालत का वीडियो इंटरनेट...